आज राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बाड़मेर सहित बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे, सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयपुर से उत्तरलाई (बाड़मेर) पहुंचकर हेलीकॉप्टर से कनाना मठ जाएंगे और दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।
कनाना मठ ललिता महायज्ञ में होंगे शामिल।
दरअसल पिछले 3 दिनों से चल रहे कनाना मठ में ललिता महायज्ञ और मां सरस्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर से करीब 10:30 बजे जयपुर से विशेष विमान से उड़ान भर करीब 11 : 30 बजे उत्तरलाई बाड़मेर पहुंचेंगे। फिर उत्तरलाई बाड़मेर से हेलीकॉप्टर से करीब 12 बजे के पास कनाना मठ पहुंचेंगे और वहां हो रहे मां ललिता महायज्ञ और मां सरस्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हो मंदिर दर्शन और पूजा अर्चना कर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद करीब 1 बजे कनाना मठ से रवाना हो उत्तरलाई पहुंचकर पुनः जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
